अभनपुर में तालाब में डूबा 17 वर्षीय किशोर, नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा — SDRF ने 2 घंटे बाद निकाला शव

रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नहाने गए युवक की डूबने से मौत — परिजनों में मचा कोहराम
रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर के राखी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान टिकेश्वर ध्रुव के रूप में हुई है, जो मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था।
शनिवार को वह नहाने के लिए तालाब गया था, इसी दौरान संभावना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
