रायपुर: गली में सट्टा खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 हजार कैश बरामद किया

गांधी नगर के शिव बजरंग मंदिर के पास पुलिस ने रेड कर आरोपियों को पकड़ा, जुआ प्रतिबंध एक्ट-2022 के तहत मामला दर्ज।
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने सट्टा खेलते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित शिव बजरंग मंदिर के पास की है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक गली में अंकों में दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं, जिसके बाद टीम ने तुरंत रेड कर आरोपियों को पकड़ा।
चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से 6 हजार रुपये नकद और सट्टा पट्टी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट-2022 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
-
संतोष शर्मा, पिता शिव कुमार शर्मा, उम्र 48, निवासी लक्ष्मी नगर, थाना टिकरापारा।
-
किशनदास बजाज, पिता सामन दास बजाज, उम्र 55, निवासी अंजली डोर मेट्री, राधा स्वामी नगर, भांठागांव, थाना पुरानी बस्ती।
-
सुरीत भोई, पिता नोवीन भोई, उम्र 52, निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे, कृष्णा नगर, गुढियारी, थाना गुढियारी।
-
उमेश साहू, पिता रामेश्वर लाल साहू, उम्र 39, निवासी क्रांति चौक, सुदामा नगर, थाना टिकरापारा।
-
शिव जाल, पिता बासुदेव जाल, उम्र 30, निवासी गांधी नगर, थाना सिटी कोतवाली।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश जारी रखी है और जुआ से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
