web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में अधजली लाश कांड का खुलासा: थप्पड़ का बदला लेने के लिए इंजीनियरिंग छात्र ने की नाबालिग की हत्या

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 13, 2025, 1:37 PM
        रायपुर में अधजली लाश कांड का खुलासा: थप्पड़ का बदला लेने के लिए इंजीनियरिंग छात्र ने की नाबालिग की हत्या
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        Raipur News: मंदिर हसौद इलाके में अधजली लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा — दोस्ती के बाद दुश्मनी, थप्पड़ का बदला लेने रची साजिश

        रायपुर। (Raipur Murder News)
        राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में मिली अधजली लाश के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है।
        दरअसल, थप्पड़ का बदला लेने की नीयत से नाबालिग की हत्या की गई थी।
        यह वारदात 8 अक्टूबर को सामने आई थी, जब जिंदल स्टील फैक्ट्री के पीछे अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

        मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान 17 वर्षीय सिद्धार्थ भृतपहरी के रूप में हुई।
        सिद्धार्थ का 2 अक्टूबर को इंजीनियरिंग छात्र तरुण शुक्ला से विवाद हुआ था। उसी दौरान सिद्धार्थ ने उसे थप्पड़ मारा था, जिसका बदला लेने के लिए तरुण ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


        पहचान छिपाने के लिए जला दी लाश

        पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तरुण शुक्ला ने 5 अक्टूबर की रात दो दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धार्थ को शराब पीने के बहाने जिंदल स्टील प्लांट के पीछे बुलाया।
        शराब पीने के बाद पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।
        इस दौरान तरुण ने बीयर की बोतल से सिर और गले पर वार किया और जब सिद्धार्थ गिर पड़ा तो पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

        हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए तरुण ने पेट्रोल डालकर शव को जला दिया।
        रात 6 बजे उसने पेट्रोल पंप से तेल खरीदा और करीब 9 बजे दोबारा मौके पर पहुंचकर शव में आग लगाई।


        पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

        अगले दिन सुबह राहगीरों ने अधजली लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।
        क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।
        तकनीकी जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार तरुण शुक्ला के साथ शराब दुकान के पास देखा गया था।
        पुलिस ने तरुण और उसके एक साथी को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

        फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावIndia T20 teamएविएशन न्यूजCyber Crimeराजनीति खबरनिर्वाचन आयोग
        nextArticle