रायपुर के मैग्नेटो मॉल में बड़ी चोरी: कर्मचारी ने हथौड़े से लॉकर तोड़ उड़ाए 2.31 लाख रुपए

राजधानी रायपुर के सबसे बड़े मॉल में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने ही हथौड़े से लॉकर तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गया।
Raipur News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के सबसे बड़े मैग्नेटो मॉल (Magneto Mall) में स्थित एक रेस्टोरेंट में चोरी की घटना हुई है। इस वारदात के बाद पूरे मॉल में अफरा-तफरी मच गई है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तेलबांधा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के ही एक कर्मचारी ने चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। आरोपी ने देर रात हथौड़े से लॉकर तोड़कर उसमें रखे ₹2 लाख 31 हजार रुपए चुरा लिए और फरार हो गया।
घटना का पता चलते ही रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तेलबांधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
बता दें कि रायपुर का मैग्नेटो मॉल प्रदेश का सबसे बड़ा मॉल माना जाता है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में मॉल में हुई यह चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
