web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        EOW का बड़ा खुलासा: सौम्या चौरसिया के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति, आय से 1872% ज्यादा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 14, 2025, 5:26 PM
        EOW का बड़ा खुलासा: सौम्या चौरसिया के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति, आय से 1872% ज्यादा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        EOW ने कोर्ट में 8000 पेज का चालान पेश किया। सौम्या चौरसिया पर बेनामी संपत्ति और 50 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई का आरोप।

        रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ा खुलासा किया है।
        ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में दाखिल चालान में बताया कि सौम्या चौरसिया की अवैध संपत्ति उनकी आय से 1872% अधिक, यानी करीब 50 करोड़ रुपए है।

        50 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा

        EOW की रिपोर्ट के अनुसार, सौम्या चौरसिया ने अपने परिवार और परिचितों के नाम पर करीब 45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि इन संपत्तियों में निवेश के लिए प्रयोग किया गया धन वैध नहीं था।

        EOW ने दाखिल किया 8000 पेज का चालान

        EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ कुल 8000 पेज का चालान अदालत में पेश किया है।
        इसमें विस्तृत रूप से यह बताया गया है कि उन्होंने अपने 17 साल के कार्यकाल में सिर्फ 2.51 करोड़ रुपए की वैध आय अर्जित की, जबकि निवेश करीब 50 करोड़ रुपए का किया गया।

        बेनामी निवेश और भ्रष्टाचार के आरोप

        चालान के अनुसार, सौम्या चौरसिया ने 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में करियर शुरू किया था। 2019 में वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में उप सचिव पद पर तैनात थीं।
        EOW ने यह भी बताया कि 2019 से 2022 के बीच उन्होंने सबसे अधिक अवैध निवेश किया।

        इतिहास का सबसे बड़ा केस

        EOW के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब तक का यह सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला है।
        एजेंसी का दावा है कि सौम्या चौरसिया ने अपने पूरे करियर में 1872.86% अधिक आय अर्जित की है, जो उनकी आधिकारिक सैलरी से कई गुना ज्यादा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        UpdateIndia T20 teamVande Mataramहॉलीवुड न्यूजफिल्मी दुनियाअभिनेता निधन
        nextArticle