web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        Raipur Car Stunt: राजधानी की सड़कों पर फिर चला स्टंट का कहर, रात 2 बजे आई-20 कार में मचाया हुड़दंग

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 12, 2025, 6:40 PM
        Raipur Car Stunt: राजधानी की सड़कों पर फिर चला स्टंट का कहर, रात 2 बजे आई-20 कार में मचाया हुड़दंग
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। (Raipur News) राजधानी रायपुर की सड़कों पर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब शंकर नगर से लेकर मोवा ओवरब्रिज तक एक आई-20 कार में सवार युवकों ने सरेआम सड़क पर स्टंट और हुड़दंग मचाया।


        Raipur Car Stunt Video वायरल

        सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Raipur Car Stunt Video में देखा जा सकता है कि
        कार की खिड़कियों से युवक बाहर झूलते हुए जानलेवा करतब कर रहे हैं।
        कार की स्पीड लिमिट से कई गुना अधिक थी, जिससे अन्य वाहनों और राहगीरों की जान पर खतरा मंडराने लगा।

        प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में पांच युवक सवार थे और यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है।
        कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


        सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

        यह घटना एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
        लोग पूछ रहे हैं कि राजधानी की सड़कों पर देर रात पुलिस पेट्रोलिंग कहां थी?
        क्या कैमरों और चेकिंग प्वाइंट्स के बावजूद ऐसे स्टंटबाजों पर नजर नहीं रखी जा सकती?


        पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

        फिलहाल रायपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और
        कार की नंबर प्लेट के आधार पर जांच शुरू की जा रही है।
        पुलिस का कहना है कि इस तरह का खतरनाक ड्राइविंग व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है,
        बल्कि कई मासूमों की जान को जोखिम में डालता है।

        जल्द ही वीडियो में दिख रहे सभी युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle