web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर के पॉश इलाके में सनसनी: रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 12, 2025, 11:27 AM
        रायपुर के पॉश इलाके में सनसनी: रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने दो बदमाशों को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

         सिविल लाइन इलाके से हथियार सहित गिरफ्तारी

        एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक युवक अवैध हथियार रखे हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा और अमानत अली (20) को गिरफ्तार किया।
        उसके कमरे से एक रिवॉल्वर बरामद की गई।

         साथी से मिले जिंदा कारतूस

        पूछताछ में अमानत अली ने बताया कि उसका साथी सिमोन पांडे (21) के पास रिवॉल्वर के दो जिंदा कारतूस हैं। पुलिस ने सिमोन को भी हिरासत में लेकर दोनों कारतूस जब्त किए।
        दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

         पुलिस ने शुरू की जांच

        पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने यह हथियार कहां से हासिल किए और उनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट संयुक्त रूप से कर रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        मौसम समाचारबीजेपीस्थानीय चुनावHyva Truck AccidentAustralia CricketSports Breaking NewsBrian Bennett
        nextArticle