सीएम विष्णु देव साय की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस से निकला बड़ा संदेश, किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस की शुरुआत हो गई है। इस बैठक में मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर मौजूद हैं।
बैठक का मुख्य एजेंडा सुशासन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित है।
किसानों के हित में सख्त निर्देश
बैठक की शुरुआत खाद्य विभाग की समीक्षा से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा —
“सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान पोर्टल में सभी पात्र किसानों का 100% पंजीयन समय पर सुनिश्चित किया जाए।
धीमी प्रगति वाले जिलों से मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री साय ने किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों के कलेक्टरों से कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क समस्या को देखते हुए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी किसान को पंजीयन में परेशानी न हो।
जनहित योजनाओं पर चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र नागरिक तक पहुंचे।
कलेक्टर कांफ्रेंस में आने वाले समय में शासन की प्राथमिकताओं, प्रशासनिक पारदर्शिता, और सुशासन के मॉडल पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
