web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में 20 साल पुराना घोटाला फिर सुर्खियों में, समाज कल्याण विभाग पर CBI की बड़ी कार्रवाई

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 7, 2025, 5:37 PM
        रायपुर में 20 साल पुराना घोटाला फिर सुर्खियों में, समाज कल्याण विभाग पर CBI की बड़ी कार्रवाई
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2004 के एनजीओ घोटाले की जांच के सिलसिले में सोमवार को भोपाल से आई सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने माना स्थित कार्यालय में छापा मारा।
        करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में सीबीआई अफसरों ने दो दशक पुराने घोटाले से जुड़ी अहम फाइलें जब्त कीं।

        सूत्रों के अनुसार, छापे के दौरान विभाग के डायरेक्टर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। खबर मिलते ही वे पहुंचे और टीम ने उनसे पूछताछ भी की। यह दूसरी बार है जब सीबीआई ने समाज कल्याण विभाग में रेड की है।

        इस मामले में आरोप है कि राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने फर्जी एनजीओ बनाकर दिव्यांग कल्याण के नाम पर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।
        बताया जाता है कि इस घोटाले की रकम करीब एक हजार करोड़ रुपये तक हो सकती है।

        पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, एम.के. राउत, डॉ. आलोक शुक्ला, सुनील कुजूर, बी.एल. अग्रवाल सहित 11 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के नाम इस केस में सामने आए थे।
        सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को दोबारा जांच सौंपने के निर्देश दिए हैं।

        पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह की कमेटी ने ही इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। अब सीबीआई ने फिर से जांच तेज कर दी है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बंगाल राजनीतिस्थानीय चुनावIndia T20 teamअर्थव्यवस्थावैश्विक बाजारIndia US NewsTariff Newsव्यापार समझौतारायपुर न्यूज़छत्तीसगढ़ अपराध
        nextArticle