web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छात्रों के मन का तनाव दूर करेगी माशिम की हेल्पलाइन: हर शुक्रवार मिलेगी मुफ्त काउंसिलिंग सेवा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 1, 2025, 1:10 PM
        छात्रों के मन का तनाव दूर करेगी माशिम की हेल्पलाइन: हर शुक्रवार मिलेगी मुफ्त काउंसिलिंग सेवा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टोलफ्री हेल्पलाइन शुरू की है, जहां विशेषज्ञ हर शुक्रवार परामर्श देंगे।

        रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोरोग संबंधित विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-2334363 की शुरुआत की है। यह सेवा 31 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है।

        हर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 5 बजे तक, माशिम की विशेषज्ञ टीम छात्रों को मुफ्त काउंसिलिंग सेवा देगी। परीक्षा के समय भी यही टीम छात्रों को तनाव और डिप्रेशन से उबारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा से जुड़ी उपयोगी टिप्स साझा करती है।

        पहले दिन कॉल की संख्या ज्यादा नहीं रही, लेकिन जो कॉल्स आए वे गंभीर मानसिक परेशानी से जुड़े थे। इनमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी चिंताएं साझा कीं।

        हेल्पलाइन का मकसद – डिप्रेशन और आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकना

        देश में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह पहल शुरू की है। हेल्पलाइन का उद्देश्य छात्रों में मानसिक दबाव और नकारात्मक सोच को कम करना है।

        वास्तविक जीवन में मित्र बनाएँ – विशेषज्ञों की सलाह

        बिलासपुर की एक बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने बताया कि वह लगातार घबराहट, तनाव और नींद की कमी से जूझ रही है। इस पर मनोवैज्ञानिक काजल चौबे ने सलाह दी –

        “आप अपने मनपसंद भोजन करें, मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, पर्याप्त नींद लें और वास्तविक जीवन में मित्र बनाएं। इससे मन शांत रहेगा और तनाव धीरे-धीरे कम होगा।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Cyber CrimeChhattisgarh Breakingलाल किलाRed Fort NewsNational SecurityPolice AlertDelhi PoliceSecurity Updateसुनील साहूदामाखेड़ा
        nextArticle