मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, कहा– अंधकार पर प्रकाश की विजय का संकल्प लें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर संदेश साझा कर जनता को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बुद्धि, विवेक और समृद्धि की कामना की।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा —
“यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”
सीएम ने आगे कहा —
“आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संकल्प लें।”
मुख्यमंत्री के इस संदेश को प्रदेशभर में लोगों ने सराहा और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
