web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली संसद की अहम समिति की जिम्मेदारी, जनता की उम्मीदें बढ़ीं

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 9, 2025, 6:29 PM
        रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली संसद की अहम समिति की जिम्मेदारी, जनता की उम्मीदें बढ़ीं
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की महत्वपूर्ण Estimates Committee का सदस्य नियुक्त किया। समिति में शामिल होने के बाद अग्रवाल ने जनता के हित में काम करने का संकल्प जताया।

        रायपुर। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समिति Estimates Committee का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति के गठन की घोषणा की, जिसमें अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

        प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) संसद की सबसे प्रभावशाली समितियों में से एक मानी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के व्यय, बजट के उपयोग और कार्यप्रणाली की जांच करना है। समिति प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करती है।

        इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,

        "यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मैं इस समिति के माध्यम से शासन की नीतियों और व्यय के बेहतर क्रियान्वयन में सार्थक योगदान देने का प्रयास करूंगा।"

        उन्होंने यह भी कहा कि लोकहित से जुड़ी योजनाओं का सुचारु संचालन और धन के उपयोग में पारदर्शिता ही सुशासन की आधारशिला है। इस समिति के माध्यम से आम जनता के हित में नीतिगत सुधारों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        शोएब ढेबरस्वास्थ्य लापरवाहीएंबुलेंस मामलाHospital Negligenceदिल्लीस्कूल धमकीबम अलर्टDelhi SchoolsBomb Threat
        nextArticle