web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        साइंस कॉलेज मैदान में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 13, 2025, 12:51 PM
        साइंस कॉलेज मैदान में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती थाना क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

        स्थानीय लोगों ने सुबह के समय युवक का शव मैदान में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह कोई संदिग्ध मौत या आपराधिक वारदात हो सकती है।

        पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामला जांच के अधीन है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle