Raipur Police ने 20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

साइबर सेल और थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में तकनीकी विश्लेषण से मोबाइल ट्रेस, अब तक साल 2025 में 750 मोबाइल वापस किए गए
रायपुर। रायपुर पुलिस ने गुम मोबाइल फोन बरामदगी में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से कुल 100 मोबाइल फोन खोजकर उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
बरामद मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
साल 2025 में अब तक रायपुर पुलिस द्वारा कुल 750 गुम मोबाइल फोन बरामद कर 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के फोन मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
