web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        रायपुर में पुलिस का सघन चेकिंग व कॉम्बिंग अभियान, बदमाशों पर कसी नकेल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jan 25, 2026, 10:56 PM
        रायपुर में पुलिस का सघन चेकिंग व कॉम्बिंग अभियान, बदमाशों पर कसी नकेल
        Share :

        रायपुर पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में संदिग्धों की तलाशी ली गई और कई बदमाशों को पकड़ा गया।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देशानुसार शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व DCP (WEST) संदीप पटेल ने किया।

        अभियान में ADCP राहुल देव शर्मा, ACP ईशु अग्रवाल, ACP देवांश सिंह राठौर सहित कुल 09 थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ प्रभावी कार्रवाई की।

        थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग की गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहबा बाजार चौक पर MCP (मोबाइल चेक प्वाइंट) स्थापित कर वाहनों की गहन जांच की गई।

        इसके अतिरिक्त थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर एवं संतोषी नगर क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

        इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        रायपुरअपराधक्रेन दुर्घटनाछत्तीसगढ़ बजट प्रतिक्रियाभूपेश बघेल बयान
        nextArticle