रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, महिला वर्ल्ड कप में लगवा रहा था पैसा

एंटी क्राइम टीम ने दबोचा संजय करमचंदानी, मोबाइल ऐप से ऑनलाइन बेटिंग का खुलासा
रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी संजय करमचंदानी महिला वर्ल्ड कप के ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान मोबाइल ऐप 777 एक्सचेंज के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था।
पुलिस को सूचना मिली कि बनियापारा स्थित यश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक अपने दुकान में अवैध सट्टा खेलवा रहा है। मौके पर टीम ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नगदी 5000 रुपए बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी सट्टा संचालन में इस्तेमाल उपकरणों और रकम की कुल कीमत लगभग 45,000 रुपए मानी गई। आरोपी को जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
