web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में मैदान पर गिरी बिजली, सेंट जेवियर स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 10, 2025, 4:37 PM
        रायपुर में मैदान पर गिरी बिजली, सेंट जेवियर स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। बुधवार दोपहर गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने शहर में एक हृदय विदारक हादसा कर दिया। सेंट जेवियर स्कूल के मैदान में खेलते समय अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में एक छात्र आ गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

        मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से 9 सितम्बर 2025 तक अब तक 994 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बेमेतरा जिले में केवल 472 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 49% कम है। वहीं बलरामपुर जिले में 1344.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 54% अधिक है। बस्तर, जगदलपुर और अन्य जिलों में वर्षा सामान्य के आसपास दर्ज की गई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle