web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        रायपुर की आस्था UPSC-छात्रों के लिए बना रहीं AI-लर्निंग टूल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Mar 8, 2026, 4:48 PM
        रायपुर की आस्था UPSC-छात्रों के लिए बना रहीं AI-लर्निंग टूल
        Share :

        रायपुर की आस्था मानिक ने अपनी मेहनत और जिज्ञासा के दम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में कदम रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। वह अब UPSC छात्रों के लिए AI आधारित स्मार्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म 'Padhle AI' तैयार कर रही हैं।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्तिकरण का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की एक बेटी तकनीक की दुनिया में नई पहचान बना रही है। रायपुर की आस्था मानिक (29) ने अपनी मेहनत और जिज्ञासा के दम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में कदम रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

        आस्था मानिक का बचपन रायपुर में बीता। उन्होंने एक प्राइवेट इंग्लिश स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए वे विशाखापट्टनम चली गईं। आगे की पढ़ाई उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से BBA-IB (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-इंटरनेशनल बिजनेस) में पूरी की। आज आस्था गुरुग्राम (हरियाणा) में रहकर AI जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रही हैं।

        आस्था बताती हैं कि उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए कोई खास कोर्स नहीं किया। उनका कहना है, “मैंने यूट्यूब और इंटरनेट की मदद से खुद सीखना शुरू किया। जो भी सीखा, उसे लगातार प्रैक्टिकल में किया। इसी अनुभव के कारण इंटरव्यू में मेरे जवाब मजबूत थे और मुझे पहली नौकरी मिल गई।”

        आस्था मानती हैं कि खुद से सीखने और लगातार प्रयोग करने की आदत ही उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया तक लेकर आई। अब आस्था इन दिनों 'Padhle AI' नाम के नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य सरकारी परीक्षाओं, खासकर UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए AI आधारित स्मार्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है।

        आस्था की AI के क्षेत्र में रुचि तब बढ़ी, जब उन्होंने UPSC एस्पिरेंट्स की पढ़ाई और मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों को करीब से समझा। उन्होंने अपने भाई की मदद से UPSC Mental Health Coach का आइडिया तैयार किया। यह सिस्टम तैयारी के दौरान होने वाले तनाव और चिंता को समझने में मदद कर सकता है।

        महिला दिवस के अवसर पर आस्था कहती हैं कि अगर सीखने की इच्छा हो तो इंटरनेट सबसे बड़ा शिक्षक बन सकता है। उनका कहना है कि लड़कियों को टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है। नई तकनीक सीखकर वे अपने लिए नए अवसर बना सकती हैं और आगे बढ़ सकती हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle