web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में 45 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, बिहार-यूपी के आरोपी भी शामिल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 3, 2025, 3:57 PM
        रायपुर में 45 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, बिहार-यूपी के आरोपी भी शामिल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        टेकारी और पिरदा यार्ड में रेड, टैंकर-ड्रम में भरा तेल पकड़ा; बिहार-यूपी के आरोपी भी शामिल

        रायपुर/छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने विधानसभा थाना क्षेत्र में 45 लाख रुपये मूल्य का अवैध पेट्रोल और डीजल जब्त किया। आरोपी तेल को टैंकर और ड्रम में भरकर अवैध तरीके से बेच रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने 2 अलग-अलग यार्ड पर रेड की और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

        टेकारी चौक स्थित यार्ड में रेड के दौरान पांच लोग पकड़े गए — रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल। यार्ड में टैंकर और अलग-अलग ड्रमों में कुल 42 लाख 30 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल बरामद हुआ।

        इसी तरह पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का तेल जब्त हुआ।

        अभियुक्तों में कुछ बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो रायपुर में हाल ही में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और सभी को जेल भेज दिया गया।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        UpdateThailand Train AccidentCrane Falls on TrainRailway Disaster Newsबलौदाबाजारअमित बघेलछत्तीसगढ़हिंसा
        nextArticle