CG NEWS: रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 4 और तस्कर गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर भी शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स सप्लाई केस में पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विधि अग्रवाल और ऋषिराज टंडन जैसे नाम शामिल हैं, जो शहर की पार्टियों में बतौर इवेंट मैनेजर सक्रिय थे। इनके साथ ही सोहेल खान और जुनैद अख्तर को भी पकड़ा गया है।
अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ड्रग्स, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की कड़ियों को खंगाल रही है, जिससे बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
पहले पकड़े गए आरोपी
सबसे पहले हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा गया था। इनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए, ₹85,300 नकद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसके बाद नव्या मालिक और अयान परवेज को गिरफ्तार किया गया था।
कैसे खुला था राज?
23 अगस्त को एंटी क्राइम और गंज थाना पुलिस ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोका। तलाशी में एमडीएमए ड्रग्स, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ। शुरुआती कार्रवाई से ही इस तस्करी नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश हुआ।
गिरफ्तार नए आरोपियों के नाम
-
विधि अग्रवाल (27 वर्ष) – तेलीबांधा, रायपुर
-
सोहेल खान (29 वर्ष) – महासमुंद
-
जुनैद अख्तर (28 वर्ष) – धोबी गली, रायपुर
-
ऋषिराज टंडन – शंकर नगर, रायपुर

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
