cg news: 35 साल के लिए लीज़ पर दी जाएगी रेलवे ज़मीन, निवेशकों को बड़ा मौका

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी क्षेत्राधिकार की भूमि को 35 वर्षों के लिए व्यावसायिक उपयोग हेतु पट्टे पर देने का निर्णय लिया है। इस पहल से जहां रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं निवेशकों और उद्योगपतियों को कार्गो से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास का सुनहरा अवसर मिलेगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, गुड्स शेड्स/साइडिंग के आसपास या अन्य रेलवे भूमि पर गोदाम, भंडारण सुविधाएं, ग्राइंडिंग साइलो, टैंक, कन्वेयर बेल्ट, डिकैंटिंग सुविधाएं, रेल/सड़क वजनघर, ट्रक पार्किंग, छंटाई, पैकेजिंग, लेबलिंग, असेंबलिंग और डिस-असेंबलिंग जैसी सुविधाओं के विकास की अनुमति दी जाएगी।
पट्टे की शर्तें:
-
अवधि: 35 वर्ष
-
पट्टा शुल्क: भूमि के बाजार मूल्य का 1.5% प्रति वर्ष
-
हर साल 6% की वार्षिक वृद्धि लागू होगी।
कहाँ की जमीनें होंगी उपलब्ध?
इस परियोजना के अंतर्गत कुम्हारी, भिलाई, कुसुमकसा, गुदम मंदिर हसौद, बिल्हा, दाधापारा, अंतागढ़, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, सिलियरी, रायपुर, बालोद, लखोली, भानुप्रतापपुर, अभनपुर, राजिम, हथबंद और रावघाट के गुड्स शेड्स के आसपास रेलवे की जमीन का उपयोग किया जा सकेगा।
प्रस्ताव कैसे करें?
इच्छुक ग्राहक और उद्योगपति 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपना EOI (Expression of Interest) जमा कर सकते हैं।
-
ईमेल: [email protected]
-
पता: सीनियर डीसीएम/रायपुर कार्यालय, डीआरएम कॉम्प्लेक्स, वाल्टेयर गेट के पास, आरवीएच कॉलोनी, रायपुर - 492008
अधिक जानकारी के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (फ्रेट) नितीश खिलार से 9752877977 पर संपर्क किया जा सकता है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
