web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        तेज रफ्तार कार ने ली 3 की जान: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को रौंदा — रायगढ़ में दर्दनाक हादसा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 30, 2025, 3:10 PM
        तेज रफ्तार कार ने ली 3 की जान: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को रौंदा — रायगढ़ में दर्दनाक हादसा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पहले महिला को टक्कर मारी, फिर बाइक सवारों को रौंद दिया — तीनों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार।

        रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को हुए भयावह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
        घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया।
        टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


        पहले महिला को मारी टक्कर, फिर बाइक को रौंदा

        जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कमोशिनडांड के रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज (35) किसी काम से खम्हार गांव आई थीं।
        वह सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खोकर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

        इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।
        बाइक सवार अमित किंडो (30) और फकीरचंद पटेल सड़क पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
        दोनों कापू की ओर जा रहे थे।


        ड्राइवर फरार, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

        हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
        आसपास के लोगों ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


        पुलिस को सूचना, जांच जारी

        घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची।
        तीनों शवों को अस्पताल भिजवाया गया।
        मृतकों की शिनाख्त कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।
        पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle