web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        रायगढ़ में 50 लाख का गांजा जब्त, घरघोड़ा पुलिस ने हुंडई कार से 257 किलो गांजा पकड़ा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 1, 2025, 2:10 PM
        रायगढ़ में 50 लाख का गांजा जब्त, घरघोड़ा पुलिस ने हुंडई कार से 257 किलो गांजा पकड़ा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में घरघोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता, उड़ीसा से आ रही कार से गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

        रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
        पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुंडई कार से करीब 257.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        सूचना और कार्रवाई
        ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक कार में भारी मात्रा में गांजा रायगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल साइबर सेल, पूंजीपथरा पुलिस और यातायात विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया।

        देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध हुंडई कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा बरामद हुए।

        गिरफ्तार आरोपी की पहचान
        आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास, निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।
        पुलिस ने आरोपी से हुंडई कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) और एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) भी जब्त किया है।

        पुलिस की आगे की कार्रवाई:
        आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

        यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी चोट मानी जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

         

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        पीएम मोदीTrump Letter Norwayमाघ पूर्णिमा 2026Police DeathLocal WeatherPNBबैंक भर्ती
        nextArticle