web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        लापता परिवार के 4 शव मिले, बाड़ी में गोबर के ढेर से बरामद

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 12:55 PM
        लापता परिवार के 4 शव मिले, बाड़ी में गोबर के ढेर से बरामद
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजीव नगर ठुसेकेला गांव (थाना खरसिया) में एक ही परिवार के पांच दिनों से लापता पति-पत्नी और दो बच्चों के चार शव बरामद किए गए हैं।

        स्थानीय लोगों ने बताया कि बंद घर के पीछे स्थित बाड़ी से दुर्गंध आने लगी, जो गोबर के ढेर से आ रही थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोबर के ढेर से चार शव बरामद किए।

        • मृत पति की पहचान बुधराम उरांव के रूप में हुई है।

        • पत्नी और दो बच्चों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

        • फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

        यह वारदात इलाके में सनसनी फैला रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle