खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरी चावल बरामद

रायगढ़। CG News : जिले के लैलूंगा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल की हेराफेरी का पर्दाफाश किया है। फुलीकुंडा क्षेत्र में चावल खाली करने के बाद ट्रक चालक, हमाल और मुंशी की मिलीभगत से 25 बोरी चावल ट्रक में छिपाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर दबिश देकर 25 बोरी चावल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पत्रकारों और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।
खाद्य विभाग ने ट्रक चालक, लोडिंग करने वाले हमाल और मुंशी की भूमिका को संदिग्ध माना है। फिलहाल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
