छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया बने BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी, प्रदेश में खुशी की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से जुड़े प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे BCCI के कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे, जो पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी को मिला था।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भाटिया को अब ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद का विशेष महत्व है क्योंकि भारतीय अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया उन्हीं के निर्देशन में होगी।
छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल
उनकी नियुक्ति से न सिर्फ छत्तीसगढ़ का क्रिकेट जगत बल्कि पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों को भरोसा है कि भाटिया की अगुवाई में आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिलेगी।
CSCS में बेहतरीन काम
प्रभतेज भाटिया की अगुवाई में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र ने दिलीप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा।
BCCI की नई टीम
-
अध्यक्ष – मिथुन मन्हास (दिल्ली)
-
उपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला
-
सचिव – सैकिया (असम)
-
ज्वाइंट सेक्रेटरी – प्रभतेज सिंह भाटिया
-
कोषाध्यक्ष – रघुराम भट
-
IPL चेयरमैन – अरुण धूमल

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
