web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत मुड़वाही सचिव निलंबित, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 21, 2025, 6:05 PM
        प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत मुड़वाही सचिव निलंबित, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और समय पर आवास पूरा न कराने पर जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ग्राम पंचायत मुड़वाही सचिव प्रदीप धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर वर्मा ने जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक लेकर 95 ग्राम पंचायतों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई जगहों पर आवास निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे हैं और कई प्रस्तावित आवास की शुरुआत भी नहीं की गई है।

        अधूरे आवास पर नाराजगी

        कलेक्टर ने बोड़ला ब्लॉक की ग्राम पंचायत शीतलपानी, कुकरापानी, राजाढार, दुर्जनपुर, केसमार्दों लूप, मुडघुसरी, बेंदा, मुड़वाही समेत कई पंचायतों में निर्माणाधीन आवासों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले एक सप्ताह में आवास छत स्तर तक पूरे नहीं किए गए तो संबंधित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और तकनीकी सहायकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

        जिले में अब तक 3163 आवास पूर्ण

        समीक्षा में पता चला कि जिले में कुल 9625 प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत हैं। इनमें से 3163 आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि 2396 आवास अब तक शुरू नहीं हुए और 3532 आवास निर्माणाधीन हैं।

        जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब तक

        • 9091 हितग्राहियों को प्रथम किस्त,

        • 6379 को द्वितीय किस्त,

        • 4084 को तृतीय किस्त और

        • 1386 को चतुर्थ किस्त की राशि जारी हो चुकी है।

        अक्टूबर तक 8000 आवास का लक्ष्य

        बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिन हितग्राहियों को राशि मिल चुकी है, वे आवास निर्माण में तेजी लाएं। बार-बार समझाने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वालों की स्वीकृति निरस्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
        सीईओ त्रिपाठी ने कहा कि अक्टूबर तक 8000 आवास पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण कर प्रगति सुनिश्चित करें।

        बैठक में उप संचालक पंचायत, सभी जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle