web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        नवापारा में करंट से मासूम की मौत: छत से गुजरे 11 हजार केवी तार की चपेट में आई 8 साल की अरहमा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 1, 2025, 2:18 PM
        नवापारा में करंट से मासूम की मौत: छत से गुजरे 11 हजार केवी तार की चपेट में आई 8 साल की अरहमा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बारिश के दौरान छत पर खेल रही बच्ची को हाईटेंशन तार से लगा करंट, मौत से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

        अभनपुर। नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 8 वर्षीय अरहमा खान पिता अब्दुल खान की करंट लगने से मौत हो गई।

        मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अरहमा अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई और घर के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार में करंट आने से बच्ची उसकी चपेट में आ गई। बिजली के तेज झटके से वह छत से नीचे गिर पड़ी।

        परिजनों की चीख-पुकार और डॉक्टर की पुष्टि
        आवाज़ सुनकर उसकी मां दौड़ी और तुरंत परिजनों की मदद से बच्ची को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
        डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के मुंह से धुआं निकल रहा था, जो बिजली के तेज झटके की वजह से आंतरिक जलन का संकेत है।

        लोगों में आक्रोश, विद्युत विभाग पर आरोप
        स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईटेंशन तार की शिकायत कई बार विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
        लोगों ने सवाल उठाया — “क्या आम नागरिक की जान की कोई कीमत नहीं? क्या जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के वक्त ही जनता को याद करते हैं?”

        पुलिस ने शव मर्चुरी में रखवाया
        सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संगठन के लोग अस्पताल पहुंचे। शव को मर्चुरी में रखवाया गया है।
        यह दर्दनाक घटना पूरे नवापारा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है।

         

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावFlight CancellationIndia vs Pakistanनौकरी समाचारPNB RecruitmentBank Job 2026
        nextArticle