धान चोरी की बड़ी साजिश बेनकाब: तिल्दा-नेवरा पुलिस ने पकड़े चार चोर, 30 बोरी धान बरामद

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा क्षेत्र से धान चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धान संग्रहण केन्द्र कोहका में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 बोरी धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है।
प्रार्थी संदीप शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 सितंबर की देर रात धान संग्रहण केंद्र कोहका के फड़ क्रमांक-3 से 30 बोरी धान चोरी हो गया। चोरी किए गए धान की कीमत लगभग ₹37,200 बताई जा रही है।
चार आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर नेवरा पुलिस ने छापा मारकर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम —
देवनारायण यादव (21 वर्ष)
देवाशीष मानिकपुरी (23 वर्ष)
नितेश निषाद (22 वर्ष)
बुधारू यादव (20 वर्ष)
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
