अंबिकापुर जेल वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कैदी को 4 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
इलाज के दौरान सुबह उसने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
फरारी के बाद पुलिस में मचा हड़कंप
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
फरार होने के बाद पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार कैदी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
सुरक्षा में लापरवाही को लेकर जेल प्रहरी और ड्यूटी स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
पहले रायपुर जेल से भी भागा था कैदी
यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में जेल से कैदी फरार हुआ हो।
बीते महीने रायपुर सेंट्रल जेल से भी एक कैदी भाग गया था, जो NDPS एक्ट में 15 साल की सजा काट रहा था।
वह कैदी उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू था।
उसने 2021 से सजा काटना शुरू किया था और पिछले वर्ष कोर्ट ने उसे 15 वर्ष कैद और तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार दो बड़ी जेल फरारी की घटनाओं से जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासनिक स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस ने अंबिकापुर के फरार कैदी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, वहीं अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
