web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        अंबिकापुर में चोरों को मिली अनोखी सजा: गांववालों ने मोटर पंप चोरों का निकाला जुलूस, देखें पूरा मामला

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 2:39 PM
        अंबिकापुर में चोरों को मिली अनोखी सजा: गांववालों ने मोटर पंप चोरों का निकाला जुलूस, देखें पूरा मामला
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        गांव के लोगों ने चोरी कबूलने वाले दो युवकों को पकड़ा, लाउडस्पीकर से लगवाए नाम – वीडियो हुआ वायरल

        अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में चोरी के आरोपियों को गांववालों ने ऐसी सजा दी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनकरा में ग्रामीणों ने दो युवकों को मोटर पंप पाइप चोरी करते हुए पकड़ा और फिर दोनों के हाथों में चोरी का सामान पकड़ाकर गांव में जुलूस निकाल दिया।

        ग्रामीणों ने लाउडस्पीकर लगाकर आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए और पूरे गांव में माफी मंगवाई। यह घटना 8 अक्टूबर की है, जब पंचायत बैठक में दोनों युवकों ने चोरी की बात स्वीकार की लेकिन अर्थदंड भरने में असमर्थ रहे।

        गांव में निकाला गया जुलूस
        जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के पास से चोरी का सामान ग्राम पुहपुटरा में बेचने के दौरान बरामद हुआ था। घटना 6-7 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। बाद में, दोनों युवक 9 अक्टूबर को लखनपुर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

        धान संग्रहण केंद्र में भी हुई चोरी
        वहीं, कुछ दिन पहले तिल्दा नेवरा क्षेत्र में भी चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी। पुलिस ने धान संग्रहण केंद्र कोहका से 30 बोरी धान चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।

        30 बोरी धान बरामद
        शिकायतकर्ता संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि यह घटना 7 सितंबर की रात की है। फड़ क्रमांक 3 से लगभग 37,200 रुपये मूल्य का धान चोरी किया गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही दिनों में आरोपियों को पकड़ लिया।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        रायपुरबंगाल राजनीतिस्थानीय चुनावBus AccidentBilaspur Crime NewsCG BreakingSIMS Hospital
        nextArticle