web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सीतापुर में लकड़ी तस्करों का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 10, 2025, 1:44 PM
        सीतापुर में लकड़ी तस्करों का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के सीतापुर में लकड़ी तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल।

        सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर जिले में लकड़ी तस्करी में लगी ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

        जानकारी के अनुसार, ग्राम विशुनपुर रतनपुर निवासी 45 वर्षीय कमलेश्वर कुजूर अपने 33 वर्षीय भतीजे तूफान कुजूर के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम विशुनपुर के पास लकड़ी तस्करी में संलिप्त ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

        टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे चाचा कमलेश्वर कुजूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा तूफान कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

        मौके पर पहुँची पुलिस

        घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

        लकड़ी तस्करी से जुड़ा ट्रैक्टर

        स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ, वह अवैध लकड़ी तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। ट्रैक्टर में लकड़ी लोड थी और वह बिना अनुमति के सुवारपारा स्थित लकड़ी गोदाम की ओर जा रहा था।
        जैसे ही हादसा हुआ, ट्रैक्टर में लोड लकड़ी गायब कर दी गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

        क्षेत्र में बढ़ रही लकड़ी तस्करी

        स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तरप्रदेश के तस्करों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण सीतापुर क्षेत्र में लकड़ी तस्करी खुलेआम जारी है।
        इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

        गांव में मातम

        हादसे में घर के कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावPWDअपराध नियंत्रणCG PoliceCrime Reviewभिलाई समाचारदुर्ग क्राइमBJP नाम पर ठगीJob Fraud
        nextArticle