अंबिकापुर में ‘लव जिहाद’ का खुलासा: शादी का झांसा देकर रखा लिव-इन में, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमजद खान नाम के युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रखा। लंबे समय तक उसने युवती को अपने साथ धोखे में रखा, जबकि वह पहले से शादीशुदा था।
महिला थाना में दर्ज हुई FIR
पीड़िता को जब आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने महिला थाना अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अमजद खान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।
आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई
सरगुजा जिले के एसएसपी राजेश अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के मामलों में कानूनी कार्रवाई तेज गति से की जाएगी ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
