इंस्टाग्राम पर दोस्ती का जाल: नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

केशकाल में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का नया मामला सामने आया। इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी सुंदर नेताम गिरफ्तार।
केशकाल। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल लगातार युवाओं के लिए खतरे का सबब बनता जा रहा है। केशकाल में इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाकर नाबालिग लड़की को फंसाने और उसके साथ बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई, जिससे घरवालों को इस अपराध की जानकारी मिली।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
फरसगाँव पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुंदर नेताम उर्फ गन्नू (उम्र 25 साल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटनाक्रम
पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान सुंदरलाल उर्फ गप्पू नेताम से हुई। आरोपी ने 2 अक्टूबर की रात उसे धमकी देकर घर के बाहर बुलाया और जबरदस्ती अपने घर ले गया। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
गर्भवती होने पर भी आरोपी ने किया शिकार
पीड़िता के गर्भवती होने पर जब शादी की मांग की गई, तो आरोपी ने साफ मना कर दिया और धमकी दी कि यह उसकी बदनामी का कारण बनेगा।
पुलिस की कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए फरसगाँव थाना प्रभारी संजय सिंडे ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध की पुष्टि की।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
