web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        दीपावली गिफ्ट: युवाओं के लिए शुरू होगी फ्री कोचिंग, जानें कब और कहां होगा एंट्रेंस एग्जाम

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 9, 2025, 3:38 PM
        दीपावली गिफ्ट: युवाओं के लिए शुरू होगी फ्री कोचिंग, जानें कब और कहां होगा एंट्रेंस एग्जाम
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय पहल की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में प्रशासन ने घोषणा की है कि दीपावली के आसपास निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शुरू की जाएगी, जिसमें चयनित युवाओं को पूरी तरह फ्री तैयारी कराई जाएगी।

        इस योजना के तहत 12 अक्टूबर (रविवार) को प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 100 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया जाएगा जिन्हें कोचिंग में प्रवेश दिया जाएगा। यह कोचिंग CGPSC, पुलिस, बैंकिंग, SSC, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को तैयार करेगी।

        कोचिंग का संचालन स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सारंगढ़ में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी यहां जाकर आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

         कलेक्टर बोले – कोई भी युवा आर्थिक अभाव में पीछे न रहे

        कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि जिले में कई प्रतिभाशाली युवा ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। ऐसे युवाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों की कमी से वंचित न रह जाए।

         विशेषज्ञ लेंगे कक्षाएं, मिलेगी टेस्ट सीरीज़ और मार्गदर्शन

        कोचिंग में विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से क्लास लेंगे और टेस्ट सीरीज़, मॉडल प्रश्नपत्र और गाइडेंस सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि यह पहल न सिर्फ युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि जिले में शिक्षा और प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक माहौल भी तैयार करेगी।

         युवाओं के लिए वरदान साबित होगी योजना

        स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना उन युवाओं के लिए “वरदान” साबित होगी जो पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन महंगी कोचिंग नहीं कर सकते। यह पहल निश्चित ही युवाओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार करेगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावछत्तीसगढ़ न्यूज़ICCहादसाट्रेलरChild Death
        nextArticle