web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        भाटापारा में रफ्तार का कहर: कार ने तीन गायों को कुचला, दीवार तोड़ घर में घुसी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 10, 2025, 3:18 PM
        भाटापारा में रफ्तार का कहर: कार ने तीन गायों को कुचला, दीवार तोड़ घर में घुसी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        भाटापारा में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को रौंदा, दीवार तोड़ घर में घुसी।

        भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार चालक ने रेस्ट हाउस से लेकर सिटी मॉल तक सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित कार ने रास्ते में तीन गायों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

        प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज गति में थी कि चालक उसे काबू नहीं कर सका और सिटी मॉल के सामने एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

        सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक यशवंत पटेल (निवासी महुआपाली, जिला रायगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया।

        पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही, नींद, शराब सेवन या तकनीकी खराबी (ब्रेक फेल) तो नहीं थी। फिलहाल, कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावPWDBritish ColumbiaDrugs CaseViral VideoSynthetic Drugsदुर्ग खबर
        nextArticle