web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        नीट पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jul 26, 2026, 4:01 PM
        नीट पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
        Share :

        नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला छात्रों की जीत माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे भारत के युवाओं की जीत बताया है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला छात्रों की जीत माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे भारत के युवाओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की हार है।

        भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की तुलना 'हिरण्यकश्यप' से की और Gen Z को नरसिंह अवतार बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर के छात्रों की जीत है।

        छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को शांत करने के लिए यह फैसला जरूरी था।

        प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि बड़े मंत्रालय में हजारों अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में अगर कहीं कोई चूक होती है तो उसके लिए सीधे मंत्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

        गजेंद्र यादव ने कहा कि देशहित में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा दिया गया है।

        बिलासपुर में छात्रों और युवा संगठनों ने 'विजय रैली' निकाली। रैली के दौरान स्टूडेंट्स ने ‘छात्र एकता जिंदाबाद' और ’एनटीए रद्द करो' के नारे लगाए। वहीं, छात्रों का कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, लड़ाई अभी भी बाकी है।

        भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की ट्रोल टीम ने सोनम वांगचुक को चीन का ऐजेंट बता दिया था और मंत्री उनको जूस पिला रहे थे। इनकी स्थिति यह है कि जब जरूरत पड़े तो ये किसी को भी अपना बाप बना ले। छात्रों के आगे किसी एजेंसी की नहीं चली। छात्र नरसिंह के अवतार में आए हैं।

        डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिस विषय को लेकर पूरी दुनिया भर में हल्ला मचाया जा रहा था, उसकी इतिश्री हो गई। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने कहा है कि इस मामले में सख्त से सख्त कानून बनाया जाएगा। 10 करोड़ और 10 साल की सजा जैसे कठोर कानून आने वाले समय में बनाएंगे जाएंगे ताकि किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle