web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        नक्सलमुक्त बस्तर पहुंचने वाली पहली राष्ट्रपति मुर्मु, 23 को मुरिया दरबार में होंगी शामिल

        CGVARTACGVARTA
        Oct 21, 2026, 10:36 PM
        नक्सलमुक्त बस्तर पहुंचने वाली पहली राष्ट्रपति मुर्मु, 23 को मुरिया दरबार में होंगी शामिल
        Share :

        नक्सलमुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रवास पर बस्तर पहुंचने वाली पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। नक्सलमुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रवास पर बस्तर पहुंचने वाली पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

        राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

        निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle