web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का राज्यस्तरीय भव्य आयोजन, 16 टीमों ने दिखाया खेल कौशल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jan 28, 2026, 10:15 PM
        एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का राज्यस्तरीय भव्य आयोजन, 16 टीमों ने दिखाया खेल कौशल
        Share :

        एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां सीजन राज्यस्तरीय भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में 16 टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हुए एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का भव्य एवं सफल राज्यस्तरीय आयोजन रायपुर में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CGSPST) एवं प्रिशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

        नॉकआउट प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से टीमों की भागीदारी ने इस प्रतियोगिता को प्रदेश-स्तरीय पहचान दिलाई।

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल टिकरिहा, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ बेनी राम साहू, सहायक औषधि नियंत्रक, छत्तीसगढ़ रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. शेखर वर्मा, प्रो. डॉ. उमेश गुप्ता, पीयूष जैन डॉ. कादिर की उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संरक्षक द्वितेन्द्र पाठक भी आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।

        कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद टीम ‘सर्वशिवा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

        इस अवसर पर CGSPST एवं प्रिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रवि किशोर अग्रवाल एवं फार्मासिस्ट धनंजय सिंह ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने फार्मासिस्ट विकास रामवानी, फार्मासिस्ट अंजू अनंत, रूपाली अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल और शिवम अग्रवाल सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

        आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रदेश के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा भविष्य में इस टूर्नामेंट को और अधिक वृहद राज्यस्तरीय स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        T20 World Cup 2026India T20 teamTeam India WC 2026माघ पूर्णिमा 2026धार्मिक
        nextArticle