महासमुंद में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या, 5 आरोपियों गिरफ्तार

डीएनए टेस्ट और पुलिस छानबीन से हत्या का हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक के पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार के सदस्यों ने मिलकर हत्या की थी।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लवली सिंह और आकाश सिंह ने भागकर शादी की थी। लवली का एक्स-बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह और उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। विवाद के बाद उन्होंने आकाश की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।
कब्र खोदकर निकाला शव
जांच के दौरान, पुलिस ने 2025 में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से शव की पहचान की। 24 सितंबर 2025 को शव को कब्र से बाहर निकाला गया और डीएनए टेस्ट के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
हत्या की पृष्ठभूमि
लवली सिंह, पहले से अभिनव सिंह के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। अगस्त 2024 में उसने आकाश के साथ भागकर शादी कर ली। लवली के परिजन और अभिनव इस रिश्ते के खिलाफ थे। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता और भाई ने अभिनव के साथ मिलकर आकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने यूपी जालौन भागकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने लवली सिंह, अभिनव सिंह, लवली के पिता अभिलाख, भाई गौरव और वीरू को रायपुर से गिरफ्तार किया।
अदालत में पेशी
एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103 ए, साक्ष्य छिपाने धारा 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
