महासमुंद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल है।
By — Thaneshwar Sahu
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया।
मौके पर दो की मौत, एक की हालत गंभीर
मृतकों की पहचान —
-
जयराम नागवंशी (32 वर्ष)
-
ओमप्रकाश नागवंशी (16 वर्ष)
और घायल युवक की पहचान लिंगूराज नागवंशी (16 वर्ष) के रूप में हुई है।
तीनों रायगढ़ और जशपुर जिले के रहने वाले थे और अपने परिजन के गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
परसदा के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई जारी
महासमुंद पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी कार को तेजी से मोड़कर ग्रामीण रास्ते से फरार हो गया।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ली है और शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
