web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        1 फरवरी से होगा स्व. कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jan 28, 2026, 7:13 PM
        1 फरवरी से होगा स्व. कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट
        Share :

        स्व. कुलदीप निगम की स्मृति में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 1 फरवरी से शुरू होगा। यह प्रतियोगिता मीडिया कर्मियों के बीच खेल भावना और सौहार्द को बढ़ावा देगी, जिसमें विभिन्न प्रेस टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। प्रेस क्लब रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी आयोजनों और सदस्यों से जुड़े कल्याणकारी निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में निर्वाचन के पश्चात अल्प समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुए बसंत उत्सव एवं भंडारे तथा 26 जनवरी को आयोजित प्रेस क्लब सदस्यों के पिकनिक के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गई। इन आयोजनों की समीक्षा करते हुए भविष्य में कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं भव्य बनाने हेतु सामने आई कमियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया।

        1 फरवरी से स्व. कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता

        बैठक में आगामी 1 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही स्वर्गीय कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रतियोगिता के आयोजन स्वरूप, अंतिम चरण की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के बीच कार्यभार का विभाजन किया गया।

        यह प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता सुभाष स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसके लिए मैदान की उपलब्धता, पिच तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधाओं तथा टूर्नामेंट से जुड़े आवश्यक खेल सामग्री और साजो-सामान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

        कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा

        बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं, आमंत्रण और जिम्मेदारियों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

        प्रेस क्लब सदस्यों के लिए रियायती स्वास्थ्य सुविधा

        प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने सदस्यों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक अहम निर्णय लिया। चुनाव के दौरान सदस्यों से किए गए वादे को अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रेस क्लब सदस्यों को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

        बैठक में इस उद्देश्य से अलग-अलग टीमों का गठन कर चिकित्सकों एवं प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी ने सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति जताई कि क्लब के सदस्यों को नामी अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

        इस संबंध में अगले एक सप्ताह के भीतर प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर एमओयू (करार) का मसौदा अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया, ताकि प्रेस क्लब के सदस्यों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

        विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता

        बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी प्रेस क्लब के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर निर्णय लेती रहेगी।

        बैठक में ये रहे मौजूद

        उपाध्यक्ष दिलीप साहू,
        महासचिव गौरव शर्मा,
        कोषाध्यक्ष दिनेश यदु एवं
        संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        T20 World Cup 2026India T20 teamopening batsman raceTeam India WC 2026पंचांग
        nextArticle