web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        कोरिया में महिला की मौत, ओवरडोज इंजेक्शन के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक जांच में

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 18, 2025, 4:23 PM
        कोरिया में महिला की मौत, ओवरडोज इंजेक्शन के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक जांच में
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गोमती के रूप में हुई है। उनके पति विजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित बरसाना मेडिकल स्टोर में तीन इंजेक्शन लगाए गए।

        पति के अनुसार, महिला ने घर लौटकर दवाइयों का सेवन किया, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

        सीएमएचओ प्रशांत सिंह ने कहा कि अगर मेडिकल स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगाया तो यह गैरकानूनी होगा और पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

        वहीं, 7 अगस्त को बलौदाबाजार जिले में अंजनी यादव (32) नामक महिला ने अज्ञात जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। यह मामला पलारी क्षेत्र के ग्राम दतरेगी का है। मृतका के पति नरेंद्र यादव हैं और जानकारी के अनुसार, मृतका उनकी दूसरी पत्नी थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle