तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौततेज रफ्तार बनी मौत का कारण! खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी ट्रक से जा टकराए, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।
घटना चरचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। मृतकों की पहचान वीरेंद्र और नरेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में हुए अन्य सड़क हादसे
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले धमतरी और नगरी के बीच कुकरेल के पास एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई थी। वहीं, जशपुर जिले में बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रहे हादसों का कारण तेज रफ्तार और स्पीड ब्रेकर की कमी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
