web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        कोरबा में दिखा 13 फीट का किंग कोबरा: डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें तस्वीरें

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 31, 2025, 4:59 PM
        कोरबा में दिखा 13 फीट का किंग कोबरा: डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें तस्वीरें
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        पासरखेत गांव में दिखे विशाल किंग कोबरा से मचा हड़कंप, स्नैक कैचर टीम ने सावधानी से पकड़कर जंगल में छोड़ा। ग्रामीण बोले – ‘पहाड़ी चित्ती’ हमारी धरोहर है।

        कोरबा।
        छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पासरखेत गांव में 29 अक्टूबर की शाम ग्रामीणों ने एक 13 फीट लंबे किंग कोबरा को देखा। इतने बड़े सांप को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

        सूचना मिलते ही स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। इस दौरान किंग कोबरा ने कई बार फुफकारकर अपना आक्रामक रूप भी दिखाया, लेकिन टीम ने पूरी सावधानी से उसे थैले में भरकर जंगल में छोड़ दिया।

        ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रजाति के सांप को वे ‘पहाड़ी चित्ती’ के नाम से जानते हैं और इसे स्थानीय देवता व धरोहर मानते हैं।

        डीएफओ प्रेमलता यादव ने कहा कि किंग कोबरा वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम-1972 की अनुसूची-I में शामिल है, इसलिए इसे मारना या नुकसान पहुंचाना कानूनी अपराध है।

        वन विभाग की टीम ने बताया कि कोरबा जिला छत्तीसगढ़ में किंग कोबरा की सर्वाधिक उपस्थिति वाला क्षेत्र है। कुछ दिन पहले ही एक किंग कोबरा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने छोटे सांप को निगल लिया था।

        रेस्क्यू टीम के सदस्य
        जितेंद्र सारथी (स्नैक कैचर), एम सूरज, सिद्धांत जैन, बबलू मारवा
        अधिकारी मार्गदर्शन: एसडीओ आशीष खेलवार और एसडीओ सूर्यकांत सोनी

        विशेषज्ञों के अनुसार, किंग कोबरा बिना वजह मनुष्यों पर हमला नहीं करता।
        यह केवल खतरा महसूस करने पर ही आक्रामक होता है। इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है, जिससे यह दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप माना जाता है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        राजनीतिमौसम समाचारUpdateSSP Bilaspurशराब दुकानेंCM Vishnudev SaiHoli UpdateLiquor Shop NewsDry Day News
        nextArticle