कोरबा में तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हादसा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के कारखाना इलाके में तेज रफ्तार मारुति ऑल्टो K-10 कार ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
https://x.com/i/status/1971452036505113075
फुटेज में साफ दिखा कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार महिला और बच्चा भी हादसे में जख्मी हुए हैं। घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा ले जाया गया। वहीं, बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया है।
फिलहाल, कटघोरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
