web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        फरसगांव NH-30 पर भीषण हादसा : स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 5 की मौके पर मौत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 19, 2025, 3:48 PM
        फरसगांव NH-30 पर भीषण हादसा : स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 5 की मौके पर मौत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कोंडागांव से बड़ा डोंगर लौट रहे 12 लोग हादसे का शिकार — दो गंभीर घायल, जगदलपुर रेफर


        by - Thaneshwar sahu

        फरसगांव। नेशनल हाईवे-30 पर बीती रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत जगदलपुर रेफर किया गया।

        जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे, जो कोंडागांव से अपने गृह ग्राम बड़ा डोंगर (भैंसाबेड़ा) लौट रहे थे। हादसा मसौरा टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जो कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है।

        हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहत-बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। सभी मृतक फरसगांव क्षेत्र के बड़ा डोंगर और भैंसाबेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

        पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि टक्कर का कारण ड्राइवर की गलती थी या हाईवे पर खड़े ट्रक की लापरवाही।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle