web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        अतरिया गांव में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 6:49 PM
        अतरिया गांव में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        खैरागढ़, अतरिया। जिले के अतरिया गांव में एक भयानक वारदात ने सभी को झकझोर दिया। यहां शिक्षक दंपति बाबूलाल सोरी (55) और सुनीता सोरी (50) की हत्या उनके ही घर में हो गई। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया।

        एडिशनल एसपी नितेश गौतम के अनुसार, हत्या का कारण केवल दस हजार रुपये का विवाद था। आरोपी ने लगातार उधार मांगने और दबाव बनाने पर गुस्से में शुक्रवार सुबह 4-5 बजे के बीच लोहे के भारी हथियार से शिक्षक दंपति के सिर पर हमला किया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

        स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को घर से भागते हुए देखा और तुरंत पकड़कर पुलिस को सौंपा। गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत एकत्रित किए।

        मृतक बाबूलाल सोरी भदेरा स्कूल में शिक्षक के पद पर थे और उनकी सरलता और क्षेत्र में लोकप्रियता के कारण इस घटना ने पूरे अतरिया क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैला दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        News PlaceholderLive In RelationshipValentine Week Newsकोंडागांव न्यूजFactory ProtestRural ProtestAgriculture Issue
        nextArticle