web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        कांकेर में यात्री बस ट्रक से भिड़ी, 12 घायल, दुर्ग और रायपुर में भी भीषण सड़क हादसे

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 16, 2025, 1:10 PM
        कांकेर में यात्री बस ट्रक से भिड़ी, 12 घायल, दुर्ग और रायपुर में भी भीषण सड़क हादसे
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कांकेर के जंगलवार कॉलेज के पास हुआ हादसा, बस के उड़े परखच्चे; दुर्ग में निगम ट्रक ने दो युवाओं को रौंदा, रायपुर में मिनी ट्रक से टकराया स्कूटर।

        कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया।
        जंगलवार कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।

        टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।


         दुर्ग में निगम की ट्रक ने तीन युवाओं को रौंदा

        दुर्ग। देर रात शहर के पटेल चौक, कलेक्ट्रेट के सामने एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
        जानकारी के अनुसार, दुर्ग नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया।
        हादसे में 25 वर्षीय सलमा और खिल्श्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुंद्रा पारा स्थित अटल आवास के निवासी थे।
        वहीं, उनकी सहेली कुमोदनी गोंड गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
        सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।


         रायपुर में मिनी ट्रक से टकराया स्कूटर

        रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ।
        तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक से टकरा गया।
        हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

        मृतक की पहचान महेश यादव (निवासी कटोरा तालाब) के रूप में हुई है।
        वहीं, घायल यश शर्मा और रूपेश साहू का इलाज मेकहारा अस्पताल में जारी है।
        तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावHyva Truck Accidentरेलवे परियोजनाPWDElection Commissionकोरबा न्यूजछात्र आत्महत्या
        nextArticle