web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस वायरल! कांकेर पुलिस एक्शन मोड में

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 8, 2025, 5:59 PM
        चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस वायरल! कांकेर पुलिस एक्शन मोड में
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठकर स्कूटी पर घूमती नजर आ रही है। कपल ने न तो हेलमेट पहना था और न ही स्कूटी में नंबर प्लेट लगी थी।

        यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मंगलवार रात रायपुर रोड पर माकड़ी और कांकेर के बीच यह वीडियो शूट किया गया था, जिसे एक कार सवार ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

        एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि, “चलती स्कूटी पर कपल के इस वीडियो की जांच की जा रही है, संबंधित युवक-युवती की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।”

        इधर सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “सार्वजनिक अश्लीलता” बताया है, वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle